प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 चोर गिरफ्तार, चोरी की बैटरियां बरामद।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोहंडौर पुलिस ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 03 अदद बैटरियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने अभियुक्तों को थाना कोहंडौर क्षेत्र के मकूनपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।












