प्रतापगढ़ में सिंचाई विवाद बना खूनी संघर्ष: फायरिंग, हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार।

प्रतापगढ़ में सिंचाई विवाद बना खूनी संघर्ष: फायरिंग, हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र में सिंचाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट, फायरिंग, हत्या के प्रयास और तोड़फोड़ के गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोहंडौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त प्रमोद कुमार सिंह उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक लाठी तथा दो लोहे की चौकोर पाइप भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मारपीट, फायरिंग और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिंचाई के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें