प्रतापगढ़। पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी इरफान खान उर्फ खुन्ने गिरफ्तार।

प्रतापगढ़। पुलिस को बड़ी सफलता, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी इरफान खान उर्फ खुन्ने गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

थाना अन्तू पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त इरफान खान उर्फ खुन्ने को दबोच लिया। आरोपी को अन्तू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वॉल्क्सवेगेन कार संख्या UP70BV2858 भी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इसी मामले में कुछ घंटे पहले थाना अन्तू पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी सोहेल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी थी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज द्वारा की गई। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहंगपुर गांव के जंगल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें