प्रयागराज के जारी बाजार में अधिक लोड बढ़ने के कारण 400 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग

प्रयागराज के जारी बाजार में अधिक लोड बढ़ने के कारण 400 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग

संवाददाता आयुष मिश्र

प्रयागराज (जारी)। विकास खंड जसरा के जारी,गड़ैया कला में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। भीषण गर्मी होने के कारण लगे ट्रांसफार्मर में अधिक लोड पड़ रहा है। जिससे लो वोल्टेज , ट्रिपिंग , लोकल फॉल्ट की समस्या गहराता जा रहा है। कई जगह पुराने केबिल लगाई गई है। जिससे आए दिन बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। उपकेंद्र में तैनात लाइनमैन सुजीत सिंह ने बताया कि जब भीषण गर्मी पड़ती है तो ट्रांसफार्मर में अधिक लोड पड़ जाने से ट्रिपिंग, लो वोल्टेज, केबिल में लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट कभी कभी ,ट्रांसफार्मर की खूंटी जल जाता है। ये सब कम क्षमता वाले लगे ट्रांसफार्मर की वजह से समस्या आ रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन भर में 7 से 8 घंटे बिजली मुश्किल से मिल पाती है। वो भी ट्रिपिंग करती रहती है। जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से उपभोक्ता की मांग है।की जहां पर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगे हो वहां पर 400 केवीए का अलग अलग जगह ट्रांसफार्मर लगाया जाए जिससे बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हों सके। लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें