दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस हुई।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सड़क पर निकलने वाले लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया, वहीं मौसम विभाग ने भी आने वाले घंटों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम बदलने के चलते कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार भी धीमी नजर आई। हालांकि बूंदाबांदी से लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली है।

ये भी पढ़ें राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप द्वारा दिव्यांगजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान, विजय कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोजगार मेले का आयोजन

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें