गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत सर्विलांस / स्वॉट टीम नगर जोन व थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी कर आभूषण चोरी करने वाले 06 अभियुक्तों गिरफ्तार, कब्जे से पीली धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये) व 05 मोबाइल बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ की संयुक्त टीम डीसीपी श्री धवल जायसवाल के निर्देशन में एवं नगर एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व में विजयनगर,थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा घटना का विवरणःदिनांक 16.05.2026 को आवेदक श्री विनीत गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता (निवासी: V-136/2 अरविन्द नगर घोण्डा, दिल्ली, Caratlane A Tata Product Ltd. Jewellery Consultant) के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि अज्ञात लड़कों द्वारा वादी को धोखे से ज्वैलरी दिखाने के लिए मकान पर बुलाकर गुमराह किया गया और करीब 22 लाख रुपये की ज्वैलरी व I-pad लेकर फरार हो गए। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विजयनगर पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।कार्यवाही का विवरणःघटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए टीमें गठित की गई। आज दिनांक 23.05.2026 को नगर स्वॉट टीम, नगर जोन सर्विलांस टीम एंव थाना विजयनगर पुलिस टीम के अथक प्रयास एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले 06 अभियुक्तों को हिण्डन बैराज की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों के नाम व पताः1. अभिषेक पुत्र मुकेश कुमार, निवासीः निकट पंजाब नेशनल बैंक, चंदौसी रोड, बहजोई, थाना बहजोई, जनपद सम्भल (उम्र 29 वर्ष)। 2. पुष्पेन्द्र कुमार उर्फ प्रेम पुत्र रामअवतार, निवासीः इस्लामनगर चौराहा, नई बस्ती विकास कॉलोनी, बहजोई, थाना बहजोई.जनपद सम्भल (उम्र 25 वर्ष)। 3. विशाल पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासीः इस्लामनगर चौराहा, केनरा बैंक के सामने, बहजोई, थाना बहजोई, जनपद सम्भल (उम्र 25 वर्ष)। 4. अमन पुत्र रामचन्द्र, निवासीः डबल फाटक, संजयनगर, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद (उम्र 22 वर्ष)। 5. यश पुत्र मुकेश कुमार, निवासीः निकट पंजाब नेशनल बैंक, चंदौसी रोड, बहजोई, थाना बहजोई, जनपद सम्भल (उम्र 19 वर्ष)। 6. राहुल पुत्र रामअवतार सिंह, निवासीः इस्लामनगर रोड, नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी, बहजोई, थाना बहजोई, जनपद सम्भल (उम्र 28 वर्ष)।बरामदगी का विवरणः1. 07 चेन (पीली धातु की)2. 02 ब्रेसलेट (पीली धातु के) (अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये) 3. 05 मोबाइल फोन1 4. 01 फर्जी नंबर प्लेट,5. सीज शुदा कार (Hyundai Venue), रजिस्ट्रेशन नम्बरः UP38AA0616 गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग एनसीआर क्षेत्र में ज्वैलर्स कम्पनी को फोन करके उन्हें किसी का भी पता बताकर एजेंट को बुला लेते हैं और मिलकर उसे गुमराह करके सोने एवं चांदी के आभूषण व अन्य सामान लेकर वहां से भाग जाते हैं। दिनांक 16.05.2026 को भी हमने Caratlane A Tata Product Ltd. ज्वैलर्स कम्पनी में फोन करके कुछ सोने के आभूषण देखने के लिए सिद्धार्थ विहार, विजयनगर का पता बताकर वहां पर बुलाया था। जब कम्पनी का व्यक्ति आया तो हमारे द्वारा गुमराह करके उसकी ज्वैलरी व I-Pad लेकर वहां से भाग गए थे। आज हम लोग ज्वैलरी के बंटवारे हेतु इकट्ठा हुए थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीमःसर्विलांस / स्वॉट टीम नगर जोन व थाना विजयनगर पुलिस टीम












