मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानितआज दिनांक 24.05.2026 को बाबागंज स्थित तुलसी सदन हाल में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज, अन्य अधिकारीगण, अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं के अभिभावक, आयोजकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया।वहीं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ सफलता प्राप्त करने का संदेश देते हुए साइबर जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों हेतु प्रेरणात्मक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें करियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

ये भी पढ़ें जनपदवासियों से अपील 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें