उधार के पैसे को लेकर विवाद, युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली क्षेत्र में उधार के पैसे के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पट्टी कोतवाली इलाके के सलाहपुर निवासी रामनरेश पटेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह घर के पास स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान सहसपुर निवासी एक युवक वहां पहुंचा और उधार का पैसा मांगने लगा।पीड़ित के अनुसार, उन्होंने दो-चार दिन बाद पैसा देने की बात कही तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने लात-घूंसों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। पुलिस ने घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, डीएम और एसपी ने बढ़ाया उत्साह












