4 घंटे बाद एनडीआरएफ ने ढाई किलोमीटर दूर से निकाला मृतक नितिन गौतम का शव।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पुलिस ने शव को पीएम पर भेजा जनपद प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में स्थित बेलखरनाथ धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया युवक नदी के गहरे पानी में डूब गया था। स्थानीय गोताखोर एवं पुलिस युवक के शव की तलाश में जुटी हुई थी। कामयाबी न मिलने पर प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई। एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से दूर ढाई किलोमीटर नदी के पानी में मृतक नितिन गौतम का शव 4 घंटे बाद बाहर निकाल लिया है। कंधई नारायणपुर चौबेपुर गांव निवासी लालचंद्र गौतम का 18 वर्षीय पुत्र नितिन रविवार सुबह लगभग 11 बजे बेलखरनाथ धाम पर दर्शन पूजन करने गया था। जलाभिषेक तथा दर्शन पूजन के पूर्व वह धाम स्थित सई नदी में स्नान करने गया,इसी दौरान वह स्नान करते समय पुल के नीचे पहुंचा तो अचानक गहरे पानी में समा गया। हल्ला गुहार पर जुटे आस पास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे सई नदी में तलाश शुरू कर दी लेकिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक उसका पता नहीं चल पाया। इसी बीच सूचना पाकर एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्र, सीओ मनोज सिंह रघुवंशी, तहसीलदार पवन कुमार सिंह, दिलीपपुर थाना अध्यक्ष बलराम सिंह तथा भारी पुलिस बल एवं स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची थी।
ये भी पढ़ें उधार के पैसे को लेकर विवाद, युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला।












