मथुरा पहुंचे राम जी लाल सुमन नहरोली दलितो की बारात से संबंधित पीड़ित परिवार से की मुलाकात

मथुरा पहुंचे राम जी लाल सुमन नहरोली दलितो की बारात से संबंधित पीड़ित परिवार से की मुलाकात

रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश

मथुरा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन रविवार को मथुरा के नहरोली गांव पहुंचे वहां उन्होंने उस दलित परिवार से मुलाकात की रामजी लाल सुमन ने पीड़ित दलित परिवार के घर जाकर उनसे विस्तार से बात की घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया नहरोली गांव में एक दलित समाज की बेटी की बारात आनी थी बारात के रास्ते और चढ़त घोड़ी पर बैठने बैंड बाजे को लेकर गांव के कुछ दबंगों या दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जैसे तैसे शादी की रस्में संपन्न कराई गईं मुलाकात के बाद रामजी लाल सुमन ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया और प्रशासन के सामने अपनी बातें रखीं उन्होंने कहा कि देश के संविधान ने हर नागरिक को बराबरी का अधिकार दिया है आज के दौर में भी किसी को बारात निकालने या घोड़ी पर चढ़ने से रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि जिन लोगों ने बारात को रोकने का प्रयास किया माहौल बिगाड़ा और परिवार को डराया धमकाया उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई SC/ST एक्ट के तहत की जाए उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई में पूरी तरह उनके साथ खड़ी है और उन्हें किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें