श्रृंगवेरपुरधाम में एकादश रुद्राभिषेक के साथ मां भगवती गंगा जी की हुई विशेष आरती

श्रृंगवेरपुरधाम में एकादश रुद्राभिषेक के साथ मां भगवती गंगा जी की हुई विशेष आरती

संवाददाता रामसुरेश निर्मल श्रृंगवेरपुरधाम।प्रयागराज श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली भगवान श्री राम निषाद राज मिलन केंद्र श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुरधाम द्वारा आयोजित गंगोत्सव समारोह में भक्तों ने रुद्राभिषेक कर मां भगवती गंगा जी की पूजा आराधना करते हुए माल्यार्पण कर विशेष भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया।इस अवसर विशेष पर मुख्य अतिथि गऊघाट श्रृंगवेरपुर धाम के महंत स्वामी श्री जयरामदास जी महाराज ने गंगा दशहरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पुण्य भूमि पर प्रभु श्रीराम ने भगवान भोलेनाथ के साथ ही मां भगवती गंगा की पूजन अर्चन किया था जिसका विशेष महत्व है यहीं से भगवान श्रीराम अपनी वन यात्रा को प्रारंभ करते हुए पार्थिव पूजन कर निर्विघ्न यात्रा की कामना की थी वहीं मां भगवती सीता जी ने गंगा जी से प्रार्थना कर अपने पति देवर संग सकुशल आने का वरदान प्राप्त किया था।आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने भक्तों का आवाहन करते हुए कहा कि श्रृंगवेरपुरधाम का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को ध्यान में रखते हुये योगी सरकार द्वारा श्रृंगवेरपुरधाम मे पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस स्थल का बहुमुखी विकास किया जा रहा है गंगा पूजन के साथ ही मां भगवती गंगा जी को इस पार से उस पार तक नौका द्वारा माल्यार्पण के साथ विशेष भव्य आरती भी उतारी गई तत्पश्चात भगवान शिव का एकादश भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक भी किया गया

जिसमें महाराष्ट्र से श्रीमती प्रीति अग्रवाल दिनेश अग्रवाल लखनऊ से श्रीमती माया पाण्डेय विजय पाण्डेय मिर्जापुर से जय पाण्डेय श्री रामकथा के संयोजक अधिवक्ता बलराम सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज पंकज अवस्थी आदि प्रमुख रहे जिन्हें अंगवस्त्रम एवं राष्ट्रीय रामायण मेले की स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया। तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष काली सहाय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण पूजन रुद्राभिषेक को वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच प्रयागराज से पधारे आचार्य अरविंद शुक्ला अपने पंच आचार्यो के द्वारा सम्पन्न कराया।

पूर्णाहुति के पश्चात् उपस्थित सभी भक्तों ने हर हर गंगे व हर हर महादेव का जयघोष किया इस अवसर पर राष्ट्रीय रामायण मेला के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ रमापति त्रिपाठी श्री राम कथा शोध संस्थान के संयोजक विनय कुमार अग्रवाल कृष्ण कुमार बच्चा केसरवानी शेष मणि शर्मा कल्लू बाबा तीर्थ पुरोहित संजय त्रिपाठी श्री माली समाज के अध्यक्ष विजय कुमार रामतीर्थ मन्नू पुष्पकार प्रशांत द्विवेदी सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश द्विवेदी सागर त्रिपाठी अधिवक्ता मनीष द्विवेदी आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे जिसमें महिला पुरुष व बच्चे शामिल थे।

ये भी पढ़ें नगर में बढ़ती केबल चोरी पर प्रशासन सख्त, कबाड़ी व्यापारियों की बैठक आयोजित”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें