नगर में बढ़ती केबल चोरी पर प्रशासन सख्त, कबाड़ी व्यापारियों की बैठक आयोजित”

नगर में बढ़ती केबल चोरी पर प्रशासन सख्त, कबाड़ी व्यापारियों की बैठक आयोजित”

संदिग्ध सामग्री की खरीद-बिक्री नहीं करने की अपील, चोरी का माल मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा :- नगर में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा नगर के कबाड़ी व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि विद्युत एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी केबल चोरी की घटनाओं के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में कबाड़ी व्यापारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में व्यापारियों को समझाइश दी गई कि बिना वैध दस्तावेज किसी भी प्रकार की केबल या धातु सामग्री की खरीद-बिक्री न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चोरी की सामग्री खरीदने या छिपाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी नगर हित में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। प्रशासन ने बताया कि नगर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, नगर पालिका मुख्य अधिकारी नरेश वर्मा सहित नगर के कबाड़ी व्यापारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें