भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस को राहत, डीएम-एसएसपी ने बांटी स्टील बोतलें और तौलिये

भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस को राहत, डीएम-एसएसपी ने बांटी स्टील बोतलें और तौलिये

जिला संवाददाता काव्यांश रावत  एटा, 27 मई 2026। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच चौराहों पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को माया पैलेस चौराहे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने के.एस. रॉयल एनफील्ड एजेंसी के सहयोग से ट्रैफिक कर्मियों को ठंडा पानी रखने हेतु 50 थर्मोस्टेट स्टील बोतलें तथा एक-एक तौलिया वितरित किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों और भीषण गर्मी में भी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऐसे में उनके स्वास्थ्य, सुविधा और मनोबल का ध्यान रखना प्रशासन एवं समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों ने जनसहयोग और सामाजिक सरोकारों के तहत के.एस. रॉयल एनफील्ड एजेंसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं ट्रैफिक कर्मियों ने प्रशासन और एजेंसी संचालकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कृतिका सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह तथा एजेंसी संचालक धीरेन्द्र चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें लालगंज आझारा में बकरीद  को लेकर प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें