कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सी०ए०क्यू०एम० की बैठक संपन्न हुई
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर









नगर निगम सहित पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, यूपीसीडा व जीडीए वायु गुणवत्ता सुधार हेतु चलाएगा महा अभियान, नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी की उपस्थिति में पेश किया प्लान,सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए संबंधित सभी विभागों की संयुक्त कार्यवाही जरूरी- जिलाधिकारी, गाजिया बाद-27 मई,2026 जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में सी०ए०क्यू०एम० की बैठक आयोजित हुई। प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन के दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड के समक्ष नगर आयुक्त श्री विक्रमा दित्य सिंह मलिक द्वारा शहर को धूल मुक्त बनाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की गई साथ ही उपस्थित गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, यूपीसीडा, आवास विकास परिषद के अधिकारियों को कार्य योजना के क्रम में सड़कों को धूल मुक्त करने और गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा गया, बैठक में विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे l जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद की प्रमुख एंट्री के साथ-साथ प्रमुख सड़क भी व्यवस्थित हो रही है जिसमें ऐसी सड़क और मार्ग जो गाजियाबाद नगर निगम की नहीं है । जिनका रख रखाव आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग या अन्य के अंतर्गत आता है संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए निर्देश दिए गए सड़कों को पूर्ण रूप से धूल मुक्त करने के लिए और वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए फॉर्मेट भी सभी विभागों को दिए गए जिसके क्रम में कार्य किया जाना है निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया गाजिया बाद नगर निगम की सड़कों को धूल मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी है जिसमें उपकरणों के माध्यम से रोड स्वीपिंग का कार्य भी प्रतिदिन कराया जा रहा है, गाजियाबाद नगर निगम की सभी सड़क गड्ढा मुक्त है, एम आर एस मशीन के माध्यम से, रोड स्वीपिंग मशीन से, सड़कों को धूल मुक्त किया जा रहा है वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से निरंतर पानी का छिड़काव भी जारी है इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समय-समय पर प्रमुख सड़कों पर महा अभियान भी चलाया जाता है अन्य विभाग भी इसी प्रकार अपने-अपने क्षेत्र में अपनी-अपनी सड़कों पर विशेष रूप से अभियान चलाते हुए धूल मुक्त करने हेतु कार्यवाही करें निगम द्वारा विशेष सहयोग भी किया जाएगा बताया गया, बैठक में वार्षिक एक्शन प्लान को तैयार करने के लिए सभी विभागों से विचार विमर्श किया गया, वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वर्तमान में संयुक्त अभियान सभी विभाग की टीम द्वारा चलाया जाएगा चर्चा की गई, उपस्थित जनों को एण्ड टू एण्ड रोड पेविंग, ग्रीनरी, वॉटर स्प्रिंकलर इत्यादि के कराए गए कार्यों का डाटा भी उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए।












