STF,की संयुक्त कार्रवाई में सहारनपुर में चार युवक गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए रेकी करने और युवाओं को भड़काने का आरोप

STF,की संयुक्त कार्रवाई में सहारनपुर में चार युवक गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए रेकी करने और युवाओं को भड़काने का आरोप

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

सहारनपुर। यूपी एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सहारनपुर से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर पाकिस्तान के लिए रेकी करने और देशविरोधी गतिविधियों में युवाओं को जोड़ने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में सहारनपुर निवासी महकाब और शाहरुख,मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह तथा हरिद्वार निवासी मुशर्रफ शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, चारों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और सोशल मीडिया व वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स एवं आईएसआई से जुड़े लोगों से संपर्क बनाए हुए थे। एटीएस की जांच में सामने आया कि आरोपी संवेदनशील स्थानों की रेकी कर रहे थे और युवाओं को आतंकी एवं देशविरोधी साजिशों में शामिल करने का प्रयास कर रहे थे। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि एटीएस और एसटीएफ द्वारा संयुक्त जांच में चारों के पाकिस्तानी गैंगस्टर्स और आईएसआई हैंडलर्स से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं। पुख्ता सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि आईएसआई और पाकिस्तानी नेटवर्क की गतिविधियों व उनके मंसूबों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें