मथुरा में बकरीद से पहले प्रशासन अलर्ट, शहर में निकला फ्लैग मार्च
रिपोर्ट जय भगवान बघेल
मथुरा उत्तर प्रदेश
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार शाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी श्लोक कुमार और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने किया। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। अधिकारियों ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि बकरीद को लेकर जिले को अलग-अलग जोन और सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।
वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।.












