एकता फिलिंग स्टेशन शेखपुर-मझिलगांव बाईपास पर पेट्रोल खत्म, वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

एकता फिलिंग स्टेशन शेखपुर-मझिलगांव बाईपास पर पेट्रोल खत्म, वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा क्षेत्र के शेखपुर-मझिलगांव बाईपास स्थित एकता फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल समाप्त हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल खत्म होने की सूचना मिलते ही बाइक और कार सवारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि अचानक पेट्रोल की सप्लाई बाधित होने के कारण फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं हो सका। पेट्रोल लेने पहुंचे कई वाहन चालकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से जल्द पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके। फिलहाल लोग दूसरे पेट्रोल पंपों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें कुंडा ब्लॉक के 50 ग्राम प्रधानों ने की राजा भैया से मुलाकात, प्रशासक बनाए जाने पर जताया आभार जिला संवाददाता अमित शुक्ला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें