प्रतापगढ़ अग्निशमन विभाग द्वारा साप्ताहिक फायर ड्रिल आयोजित, बी.ए. सेट के रख-रखाव एवं प्रयोग का कराया गया अभ्यास।

प्रतापगढ़ अग्निशमन विभाग द्वारा साप्ताहिक फायर ड्रिल आयोजित, बी.ए. सेट के रख-रखाव एवं प्रयोग का कराया गया अभ्यास।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

आज दिनांक 29.05.2026 को सीएफओ @pratapgarhfire के निर्देशन में जनपद के सभी फायर स्टेशनों पर साप्ताहिक फायर ड्रिल के अंतर्गत बी.ए. (Breathing Apparatus) सेट के रख-रखाव एवं उसके सुरक्षित प्रयोग का अभ्यास कराया गया। फायर कर्मियों को आपातकालीन परिस्थितियों में बी.ए. सेट के सही उपयोग, उपकरणों की जांच एवं रख-रखाव संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। इस दौरान अग्निशमन कर्मचारियों ने विभिन्न परिस्थितियों में उपकरणों के प्रयोग का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

विभाग द्वारा नियमित रूप से आयोजित की जाने वाली ऐसी ड्रिलों का उद्देश्य अग्निशमन कर्मियों की दक्षता एवं आपदा से निपटने की तैयारी को और मजबूत करना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें