प्रयागराज: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या

प्रयागराज। गंगानगर जोन के फूलपुर क्षेत्र में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने दर्दनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शाहरुख का अपनी पत्नी गुलफ़सा से लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला अदालत में विचाराधीन था। पारिवारिक तनाव के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें गरीब के इलाज में नहीं आएगी पैसों की कमी, हर गांव तक पहुंचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा: कृष्ण लाल पंवार।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें