हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना दिलीपपुर में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को थाना क्षेत्र के ग्राम यहियापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।












