थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद।

थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गयी मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 29.05.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों 1. कुनाल पुत्र नेपाल निवासी गली न0 11 चूना भट्टी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष 2. चेतन उर्फ तुषार पुत्र राजेन्द्र निवासी ई-लाइन थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष 3. नितिन कुमार पुत्र स्व० शिवकुमार राघव निवासी शिवशक्ति विहार प्राइमरी स्कूल के पास पानी की टंकी थाना भावनपुर मेरठ हाल पता चूना भट्टी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष 4. हर्ष पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी ई-लाइन थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को थाना क्षेत्र मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी। बरामद हुए वाहनों के सम्बन्ध में जनपद मेरठ में चोरी के अलग अलग अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर पर धारा 317(2)/(5)/345 (3) 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग मौका पाकर वाहन चोरी कर लेते है। इस स्कूटी को हम लोगों ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मेरठ में मेडीकल कॉलेज से चोरी की थी, हमारे पास एक फर्जी नम्बर प्लेट थी तो हम लोगो ने सही नम्बर प्लेट को हटा कर स्कूटी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा ली थी जिससे स्कूटी पकड़ी ना जा सके। हमने इसी स्कूटी से दो-तीन दिन पहले मेरठ के नौचन्दी मेला से इस मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी कर ली थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पता-1. कुनाल पुत्र नेपाल निवासी गली न0 11 चूना भट्टी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 18 वर्ष। 2. चेतन उर्फ तुषार पुत्र राजेन्द्र निवासी ई-लाइन थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष। 3. नितिन कुमार पुत्र स्व० शिवकुमार राघव निवासी शिवशक्ति विहार प्राइमरी स्कूल के पास पानी की टंकी थाना भावनपुर मेरठ हाल पता चूना भट्टी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 22 वर्ष। 4. हर्ष पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी ई-लाइन थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 20 वर्ष। बरामदगी का विवरण-कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गयी 01 मोटरसाइकिल व 01 स्कूटी मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद।आपराधिक इतिहास / पंजीकृत अभियोग-उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उक्त वाहनों चोरी के संबंध में थाना मेडीकल जनपद मेरठ व थाना नौचंदी मेरठ में 01-01 अभियोग पंजीकृत है।अभियुक्त नितिन के विरुद्ध जनपद मेरठ में चोरी का 01 अन्य अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना मोदीनगर पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें