थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 29.05.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर वाहन चोर 1. शोहेल पुत्र मौ० अब्बास वर्ष निवासी गली नं0-12 ख्वाजा पार्क रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष 2. योगेश कश्यप पुत्र महेन्द्रपाल निवासी गली नं0 03 ख्वाजापार्क इलायचीपुर खुराना चौक के पास थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 38 वर्ष को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई । उपरोक्त मोटरसाइकिल की चोरी के सम्बन्ध में थाना बसंत कुंज साउथ दिल्ली में अभियोग पंजीकृत है । उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर धारा 317 (2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों ने पूछताछ करने पर बताया कि हमसे जो मोटरसाइकिल बरामद हुयी है यह हमने दिल्ली से चोरी की थी। हम मौका देखकर इसको बेचने की फिराक में निकले थे कि पुलिस चेकिंग में पकडे गये। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-1. शोहेल पुत्र मौ० अब्बास वर्ष निवासी गली नं0-12 ख्वाजा पार्क रामपार्क थाना ट्रोनिका सिटी,गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष।2. योगेश कश्यप पुत्र महेन्द्रपाल निवासी गली नं0 03 ख्वाजापार्क इलायचीपुर खुराना चौक के पास थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद उम्र करीब 38 वर्ष ।बरामदगी का विवरण-कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,अभियुक्तगण के विरुद्ध उपरोक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी के संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना बसंत कुंज साउथ दिल्ली में 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












