थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व स्नैचिंग किये 04 मोबाइल फोन बरामद

थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटर साइकिल व स्नैचिंग किये 04 मोबाइल फोन बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक 30.5.26 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1. भरत उर्फ भारत पुत्र अनिल कुमार निवासी म0न0 एम-32 महावीर गार्डन गरिमा गार्डन नियर जामा मस्जिद थाना टीला मोड गाजियाबाद मूल पता गाव रजपुरा थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 22 वर्ष 2. मोहन उर्फ तुषार पुत्र राजेश उर्फ रामसिह निवासी F342 पुष्पा वाली गली पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली मूल पता गली नम्बर 8 धर्मपुरा गांधीनगर दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष को चोरी की 01 मोटर साइकिल व 04 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2),317 (5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि यह मोटरसाइकिल हम दोनों ने दिनाँक 27/05/2026 को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन दिल्ली से चोरी की थी गयी थी तथा हम दोनो ने दिनाँक 28/05/2026 को यह सब मोबाइल फोन गाजियाबाद व दिल्ली से अलग अलग स्थानो से चोरी किये थे जिनमे से एक सेमसग S23 काले रंग का मोबाइल हमने शालीमार गार्डन ESI हास्पिल के पास स्थित खोखे से भी चोरी किया था जो हमसे बरामद हुआ है यह वही है तथा एक माह पहले भी दयानन्द पार्क के पास से भी एक महिला का आई फोन 17 मोबाइल चोरी किया, इन्दिरापुरम से इसी महीने के शुरू मे आम्रपाली रायल उर्वसी सोसायटी के गेट पर खडे एक व्यक्ति से आई फोन 16 प्रो छीन लिया था जिसका रग गोल्डन था तथा लगभग बीस दिन पहले भी इन्दिरापुरम स्थित स्वर्ण जयती पार्क के सामने से एक व्यक्ति से वन प्लस नोड 5 मोबाइल छीन लिया था छीने गये मोबाइलों को हमने राह चलते व्यक्तियो को सात हजार एव पाँच हजार रूपयो मे बेच दिया था जिससे मिले रूपयों को हमने ऊधारी चुकाने व नशा करने मे खर्च कर दिये है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पताः-1. भरत उर्फ भारत पुत्र अनिल कुमार निवासी म0न0 एम-32 महावीर गार्डन गरिमा गार्डन नियर जामा मस्जिद थाना टीला मोड गाजियाबाद मूल पता गाव रजपुरा थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 22 वर्ष ।2. मोहन उर्फ तुषार पुत्र राजेश उर्फ रामसिह निवासी F342 पुष्पा वाली गली पुरानी सीमापुरी थाना सीमापुरी दिल्ली मूल पता गली नम्बर 8 धर्मपुरा गांधीनगर दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष। बरामदगी का विवरण:-चोरी की 01 मोटर साइकिल व स्नैचिंग किये 04 मोबाइल फोन बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक, इतिहासः- अभियुक्त भरत का आपराधिक इतिहासः दिल्ली एनसीआर व गाजियाबाद में स्नैचिंग, चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 05 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त मोहन का आपराधिक इतिहासः थाना शालीमार व गाजियाबाद में स्नैचिंग, चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 03 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें