पुलिस आयुक्त कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत,Amazon की पॉलीथिन मे पैक करके ऑनलाइन पोर्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, स्मैक व चरस की तस्करी व बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ऑपरेशन (प्रहार) के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान मे Amazon की पॉलीथिन मे पैक करके ऑनलाइन पोर्टर के माध्यम विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, स्मैक व चरस की तस्करी व बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से 16 किलो 435 ग्राम विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, 60 ग्राम अवैध चरस, 06 ग्राम अवैध स्मैक तथा गांजा, स्मैक व चरस को बेचने में प्रयुक्त 01 कार टाटा टियागो, 01 बुलेट मोटर साइकिल व 01 स्कूटी एक्टिवा बरामद। पुलिस आयुक्त कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ गाजियाबाद के द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में दिनांक- 29/05/2026 को स्वाट टीम, अपराध शाखा व थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में Amazon की पॉलीथिन मे पैक करके ऑनलाइन पोर्टर के माध्यम से विभिन्न प्रकार का इम्पोर्टेड गांजा, स्मैक व चरस की तस्करी व बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 04 शातिर अभियुक्तों को बुनकर मार्ट थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र से गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 16 किलो 435 ग्राम इम्पोर्टेड गांजा, 60 ग्राम अवैध चरस, 06 ग्राम अवैध स्मैक तथा गांजा, स्मैक व चरस को बेचने में प्रयुक्त 01 कार टाटा टियागो, 01 बुलेट मोटर साईकिल व 01 स्कूटी एक्टिवा बरामद की गयी है। अभियुक्त का नाम व पता 1. अभिषेक पुत्र राजू निवासी सी 03/15 नियर अशोक हॉस्पिटल महेन्द्रा एन्क्लेव शास्त्रिनगर थाना कविनगर गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष शिक्षा-12वीं पास,2. सूरज पुत्र स्व0 कृष्णपाल निवासी सी-61 महेन्द्र एन्क्लेव शास्त्रिनगर थाना कविनगर गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष शिक्षा- 8वीं पास,3. दीपक पुत्र ओमप्रकाश निवासी भारत धर्मकाँटे के पास गली न0-08 मकान न0-10 लालकुआ थाना बिसरख जनपद-गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 28 वर्ष शिक्षा- 8वीं पास,,4. शिवम मिश्रा पुत्र युगल किशोर मिश्रा निवासी के-825 सैक्टर 23 संजयनगर थाना मधुबन बापूधाम जनपद-गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष शिक्षा- बीबीए,अभियुक्त अभिषेक ने पूछताछ करने पर बताया कि वह मूल रूप से जनपद बिजनौर का रहने वाला है तथा वर्तमान में शास्त्रिनगर गाजियाबाद मे अपने परिवार के साथ रह रहा है, तथा 12वीं तक पढ़ा है, वह पिछले काफी समय से गाजियाबाद में अवैध गांजा, चरस, स्मैक आदि मादक पदार्थो की तस्करी / बिक्री कर रहा है, अभियुक्त अभिषेक द्वार बताया गया कि वह विवेक नामक व्यक्ति जो बिहार राज्य का रहने वाला है से ऑनलाइन भुगतान करके मादक पदार्थ फर्जी पतों पर कोरियर के माध्यम से मँगवाता है तथा फिर वह अपने साथी शिवम मिश्रा, दीपक व सूरज के साथ मिलकर ग्राहकों से ऑनलाइन ऑर्डर लेकर अपने बैंक खातो मे यूपीआई के माध्य से रुपये लेकर खरीददार द्वारा बताये गये पतों पर पॉर्टर प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपरोक्त मादक पदार्थों की सप्लाई / डिलीवरी करते है, इनके द्वारा मादक पदार्थों की पैकिंग Amazon की पॉलिथीन में इस प्रकार की जाती थी जिससे उक्त मादक पदार्थों की पहचान ना की जा सके। पॉर्टर के माध्यम से मादक पदार्थों की सप्लाई के दौरान ऑर्डर पिक अप के स्थान बदल-बदल कर बताते है जिससे इन अभियुक्तों की सही पतों की जानकारी ना हो सके। अभिषेक द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा ओजी गांजा 1500 रू0 प्रति ग्राम, मैंगो गांजा 1000 रू0 प्रति 10 ग्राम, शिलॉग गांजा 1200 रू0 प्रति 10 ग्राम, चरस 1500 रू0 प्रति 10 ग्राम तथा स्मैक 2000रू0 प्रति ग्राम की दर से बिक्री किये जाते है। अभियुक्तों से बरामद मादक पदार्थों की स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपये है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने बताया कि उक्त काम से ये लोग काफी लाभ प्राप्त करते है जिसको आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते है, जिससे ये लोग अपने शौक पूरे करते है तथा अपने घर के खर्च चलाते है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा विभिन्न स्कूलों / कॉलिजो एंव हॉस्टल के whatsapp ग्रुपों मे जुड़कर उनमें इस प्रकार के मादक पदार्थों का प्रचार करके छात्रों को ऑनलाइन मादक पदार्थ सप्लाई करने का काम किया जा रहा था, गिरफ्तार अभियुक्तों के पकडे जाने सेनिश्चित तौर पर स्कूल / कॉलिजों में मादक पदार्थों की सप्लाई / बिक्री पर अंकुश लगेगा।आपराधिक इतिहास -अभियुक्त शिवम मिश्रा के विरूद्ध पूर्व मे थाना नन्दग्राम पर मु0अ0स0-312/24 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है तथा अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।बरामदगी का विवरण-1. विभिन्न किस्म का इम्पोर्टेड गांजा कुल 16 किलो 435 ग्राम (ओजी गांजा-265 ग्राम, मैंगो गांजा-15.930 किलोग्राम, शिलाँग गांजा-240 ग्राम)2. अवैध चरस – 60 ग्राम,3. अवैध स्मैक – 06 ग्राम,4. कार टाटा टियागो रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP 14FW 4582 (अवैध गांजा, चरस व स्मैक की बिक्री करने मे प्रयुक्त)5. मोटर साइकिल बुलेट रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP 14FK 9903 (अवैध गांजा, चरस व स्मैक की बिक्री करने मे प्रयुक्त)6. स्कूटी रजिस्ट्रेशन नम्बर – UP 14EE 1139 (अवैध गांजा, चरस व स्मैक की बिक्री करने मे प्रयुक्त)7. अवैध गांजा, चरस व स्मैक की बिक्री करने हेतु प्रयुक्त एमाजोन की पॉलीथिन, स्टैप्लर, पार्दर्शी प्लास्टिक बॉक्स, अन्य पैकिंग पॉलीथिन)गिरफ्तार करने वाली टीम-1. स्वाट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।2. थाना मधुबन बापूधाम पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद।












