गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले साइबर सेल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 90000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गई।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले साइबर सेल थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 90000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गई।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक 23.05.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत,साइबर सेल थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद की टीम द्वारा आवेदक विनोद गुप्ता नि० पंचवटी कॉलोनी थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद के साथ हुए साइबर फ्रॉड (ACK NO- 331052 60113868) में निकाली गयी 90000 /- रु धनराशि आवेदक को वापस करायी गई।कार्यवाही का विवरण-गाजियाबाद पुलिस,साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद को NCRP पोर्टल के माध्यम से आवेदक विनोद गुप्ता के साथ ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर साइबर सेल थाना कोतवाली नगर कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि के सम्बन्ध मे सम्बधित बैक से पत्राचार व अथक प्रयासों के बाद दिनांक 30.05.2026 को आवेदक के साथ हुई साइबर फ्रॉड की 90000 /- रू की धनराशि साइबर सेल टीम थाना कोतवाली नगर गाजियाबाद द्वारा वापस कराया गयी । आवेदक द्वारा थाना कोतवाली नगर आकर थाना प्रभारी महोदय एवं साइबर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-साइबर सेल टीम, थाना कोतवाली नगर ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें