ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में,विभिन्न प्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में,विभिन्न प्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 08 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित गौतम बुद्ध नगर, 29 मई 2026ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी मेंघा रूपम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त आइसक्रीम एवं अन्य खाद्य पेय पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज तथा रितु सक्सेना की टीम द्वारा भारत स्क्वायर एंड दूध प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड निर्माण इकाई ए-65 सेक्टर-58 नोएडा से फ्रोजन डेजर्ट का 01 नमूना संग्रहित किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओ पी सिंह एवं एस के पाण्डेय की टीम द्वारा ब्लूफाक्स इण्टरप्राइजेज की सेक्टर-122, नोएडा स्थित निर्माण इकाई से आइसक्रीम प्रीमिक्स का 01 नमूना तथा सुंदर शापिंग काम्प्लेक्स, सेक्टर-73, सर्फाबाद, नोएडा स्थित हगफूड्स प्रा0लि0 से ब्लू बेरी फ्यूजन डिलाइट योगर्ट व एक मैंगो बेरी मैजिक योगर्ट का 01-01 नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं विशाल गुप्ता की टीम द्वारा दादरी स्थित डेरी आइसक्रीम से आइसक्रीम का 01 नमूना लिया गया तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ वर्मा, मालती एवं विजय बहादुर पटेल की टीम द्वारा कासना स्थित मेवाड़ आइसक्रीम से बादाम सेक का 01 तथा इकोटेक-6 ग्रेटर नोएडा स्थित इवॉलॉजी फूड्स एंड बेवरेज प्रा0 लिमिटेड की आइस कैंडी निर्माणशाला से आइसकैंडी के अलग अलग फ्लेवर के 02 नमूनें लिए गये। इस प्रकार कुल 08 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे है। इसके अतिरिक्त हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने की शिकायत पर गत दिनों विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के क्रम में जनपद के विभिन्न स्टोरों पर आज भी चेकिंग अभियान चलाया गया, यद्यपि उनमें से किसी पर हलाल प्रमाणनयुक्त खाद्य पदार्थों की बिक्री होते नहीं पाई गई।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके, गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें