प्रतापगढ़ उत्सव लॉन में भीषण आग।

प्रतापगढ़ उत्सव लॉन में भीषण आग।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ शहर के राजपाल चौराहे स्थित उत्सव लॉन में शनिवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण पहले लॉन परिसर में खड़ी एक कार में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से फैलकर पूरे लॉन तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से पंडाल, कुर्सियां, सजावट का सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं परिसर में खड़ी कार भी पूरी तरह जल गई। घटना के दौरान आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसमें लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें