जमीनी विवाद में पट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी सीज।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ के थाना पट्टी क्षेत्र में जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन को भी पुलिस ने बरामद कर सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ग्राम रमईपुर दिसनी, पृथ्वीगंज निवासी अरविन्द कुमार मिश्रा की तहरीर पर थाना पट्टी में मुकदमा संख्या 227/2026 दर्ज किया गया था। वादी ने आरोप लगाया था कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की गई तथा जेसीबी से मकान को क्षतिग्रस्त किया गया। मामले में थाना पट्टी पुलिस ने जांच के बाद तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त जेसीबी को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है।












