सुनवा बूथ पर सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
सदर विधानसभा के सुनवा बूथ पर आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं बूथ के सम्मानित साथियों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है, जो राष्ट्रभावना, जनसहभागिता और सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, सामाजिक सरोकारों और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को सुनकर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रेरणादायी बताया।












