एटा तेज रफ्तार मैक्स पिकअप का कहर, बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत

एटा तेज रफ्तार मैक्स पिकअप का कहर, बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, एक की मौत

संवाददाता योगेन्द्र

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगला राधे के समीप तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान रोहित पुत्र जुगन सिंह (25 वर्ष), निवासी सहपऊ के रूप में हुई है। वहीं प्रियंका (21 वर्ष) और अमित (12 वर्ष), निवासी महानवई गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी जलेसर भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें