जनपद एटा के विकास खंड कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग

जनपद एटा के विकास खंड कार्यालय के बाहर खड़ी कार में लगी भीषण आग

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा के सकीट विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय कार में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल कार में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
घटना सकीट थाना क्षेत्र स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर के बाहर की बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें