थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा 17,वर्ष सूर्यप्रताप की हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 28.05.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना खोडा पर वादी ने लिखित तहरीर दी और बताया कि उसके भाई सूर्यप्रताप को असद द्वारा पेट में चाकू मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया है जिसका ईलाज फोर्टिज अस्पताल नोएडा में चल रहा है। प्राप्त तहरीर पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना खोड़ा पुलिस द्वारा धारा 352/109(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए टीम गठित कर सीसीटीवी व मैनुअल इनपुट के आधार पर विवेचना के दौरान 1-असद पुत्र नवाब 2-नवाब पुत्र नामालूम 3. फरान पुत्र नामालूम 4-आतिफ पुत्र नामालूम 5-सारिक मेवाती पुत्र नामालूम व अन्य लोग नाम पता अज्ञात को नामजद किया गया तथा दिनांक 30.05. 2026 को उपचार के दौरान सूर्यप्रताप की मृत्यु हो जाने के कारण मुकदमा उपरोक्त में धारा 109(1) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 103 (1) बीएनएस की वृद्धि की गयी। जिसके क्रम में आज दिनांक 31.05.2026 को थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1. नवाब पुत्र शेर अली निवासी लोक प्रिय विहार खोडा थाना खोडा गाजियाबाद 2. फरहान पुत्र अगवान अली निवासी गली न0 3 नवनीत विहार खोडा थाना खोडा गाजियाबाद 3. आतिफ पुत्र ताज उर्फ बाबू निवासी चौधरी चरण सिह गेट के पास खोडा थाना खोडा गाजियाबाद को चौधरी चरण सिंह गेट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 30/31.05.2026 की रात्रि को असद पुत्र नबाब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्त फरहान ने बताया कि मेरी अतीक,पुत्र ताज उर्फ बाबू नि) चौधरी चरण सिह गेट के पास खोडा थाना खोडा गाजियाबाद, सारिक मेवाती पुत्र साबिर नि० नवनीत विहार थाना खोड़ा गा०बाद, असद पुत्र नवाब नि० लोकप्रिय विहार थाना खोड़ा गा०बाद व सूर्यप्रताप पुत्र कोशलेन्द्र चौहान निवासी नवनीत विहार खोड़ा गा०बाद के साथ दोस्ती थी। दिनांक 28.05.26 को समय 15.00 बजे बाईक चलाने को लेकर असद का सूर्यप्रताप से झगड़ा हो गया था। असद ने ये बात अपने पिता नवाब व हमें बतायी थी। तब हमने इसे सबक सिखाने की योजना बनाई और समय करीब 15.30 बजे सूर्यप्रताप को नवनीत विहार गली नं0 4 में घेर लिया। मैंने असद को चाकू दिया और असद के पिता ने कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर दे तभी असद ने सूर्यप्रताप के पेट में चाकू घोंप दिया जब सूर्यप्रताप लहूलुहान होकर गिर पड़ा तो हम सभी उसे मरा समझ कर वहाँ से चले गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-1. नवाब पुत्र शेर अली निवासी लोक प्रिय विहार खोडा थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 45 वर्ष।2. फरहान पुत्र अगवान अली निवासी गली न0 3 नवनीत विहार खोडा थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष।3. आतिफ पुत्र ताज उर्फ बाबू निवासी चौधरी चरण सिह गेट के पास खोडा थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष । गिरफ्तार अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना खोडा पर उक्त सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम ।












