जिला साहू संघ बेमेतरा के अध्यक्ष नारद साहू ने विधायक दीपेश साहू को दी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं
“सामूहिक विवाह से समाज को मिला समानता, सादगी और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी संदेश”
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष नारद साहू एवं समाज के पदाधिकारियों ने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के विवाह संपन्न होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जिला अध्यक्ष नारद साहू ने कहा कि सामूहिक विवाह मंच से विवाह कर विधायक दीपेश साहू ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह कदम सामाजिक समानता, भाईचारे और सादगी का संदेश देने वाला है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा स्वयं ऐसे आयोजन का हिस्सा बनना समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
समाज के पदाधिकारियों ने विधायक के सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका यह निर्णय युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा तथा सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करेगा।
“नारद साहू बोले— जब नेता खुद सादगी अपनाता है, तब समाज को बदलाव का सबसे बड़ा संदेश मिलता है।”
ये भी पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन: बी.एम.जी. स्कूल में 750 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास












