उपायुक्त (श्रम रोजगार) संतोष कुमार सिंह का प्रतापगढ़ से स्थानांतरण
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत उपायुक्त (श्रम रोजगार) संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार आर्य को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, आलोक कुमार आर्य अब जिला विकास अधिकारी के साथ-साथ उपायुक्त (श्रम रोजगार) का कार्यभार भी संभालेंगे। इस बदलाव से श्रम एवं रोजगार विभाग से जुड़े कार्यों और योजनाओं के संचालन में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
जनपद में हुए इस प्रशासनिक परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।












