जिला साहू संघ बेमेतरा अध्यक्ष नारद साहू एवं साहू समाज ने ईमानदारी के प्रतीक वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू का किया भव्य सम्मान
30 लाख के जेवरात और नगदी से भरा बैग लौटाने वाले पत्रकार को साल, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर साहू समाज ने किया गौरवान्वित
सुबह साढ़े चार बजे मिला सोना-चांदी के आभूषणों और नगदी से भरा बैग, बिना किसी लालच के तत्काल सिटी कोतवाली में कराया जमा
जिला अध्यक्ष नारद साहू बोले— ईमानदारी और नैतिकता की ऐसी मिसालें समाज को नई दिशा देती हैं, आनंद प्रकाश साहू पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा। जिला साहू संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष नारद साहू एवं साहू समाज द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू का भव्य सम्मान किया गया। उन्हें साल, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू को प्रातः लगभग साढ़े चार बजे एक लावारिस बैग मिला था, जिसमें लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण एवं 33 हजार रुपये नगद थे। इतनी बड़ी राशि और कीमती सामान मिलने के बावजूद उन्होंने बिना किसी लालच के उक्त बैग को तत्काल सिटी कोतवाली बेमेतरा में सुरक्षित जमा करा दिया।
आनंद प्रकाश साहू के इस सराहनीय कार्य की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है। साहू समाज ने इसे ईमानदारी, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज की वास्तविक पूंजी होते हैं।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रोहित साहू, जिला सलाहकार नारायण साहू, प्रदेश प्रतिनिधि पंचम साहू, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, न्याय प्रकोष्ठ संयोजक घनाराम साहू, जिला मीडिया प्रभारी ताम्रध्वज साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“साहू समाज ने किया सम्मान, ईमानदारी बनी पहचान — आनंद प्रकाश साहू पर पूरे बेमेतरा को अभिमान।”
ये भी पढ़ें आदर्श पुलिस चौकी मझिलगाँव का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने किया लोकार्पण












