अन्नदाता किसान यूनियन की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह नंबरदार का हुआ सम्मान
पानीपत, हरियाणा। डांगरा रोड स्थित संतोष कॉलोनी में रविवार को अन्नदाता किसान यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से हरिद्वार यात्रा को लेकर प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।
बैठक के उपरांत अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता टोहाना स्थित आनंद प्लस पहुंचे, जहां सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र सिंह नंबरदार का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर यूनियन की ओर से उन्हें शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदाछोई ने कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है और भविष्य में भी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में कृष्ण मंडी मजदूर प्रधान, महिला विंग की प्रधान मुकेश कन्नड़ी, मुस्लिम समाज के प्रधान बिल्लू राम, टोहाना कोर कमेटी के प्रधान गगन मोर, प्रधान प्रिंस, सलीम खान, उकलाना महिला विंग की प्रधान पूजा, दबलैन कालवन की प्रधान ममता रानी, ग्रामीण प्रधान रामेर कलोदा, नरवाना के प्रधान अनूप सोनी, सैनी साहब, वीरभान प्रधान, दीपक मोर सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: सागर गोयल, जिला क्राइम रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)।












