एटा: मेडिकल कॉलेज में थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी से बची मरीज की जान
संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर हृदय रोगी (MI – मायोकार्डियल इंफार्क्शन/हार्ट अटैक) की समय पर उपचार मिलने से जान बच गई। गंभीर अवस्था में परिजन मरीज को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने तत्काल थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी शुरू कर मरीज की स्थिति को नियंत्रित किया।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बलवीर सिंह के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम ने त्वरित एवं प्रभावी उपचार कर मरीज को नया जीवन देने में सफलता प्राप्त की। चिकित्सकों के अनुसार यदि मरीज को समय रहते उपचार नहीं मिलता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि थ्रोम्बोलाइटिक थेरेपी जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से भविष्य में भी हार्ट अटैक जैसे गंभीर मामलों में मरीजों की जान बचाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
प्राचार्य बलवीर सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार और जीवन रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।
यह मामला एटा नगर कोतवाली क्षेत्र से संबंधित बताया जा रहा है।












