मोबाइल चोरी के शक में दो पक्षों में भिड़ंत: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल
संवादाता अमन अहमद: एटा जनपद के नगला गढ़ा गांव में मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में 70 वर्षीय जलदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।
घायल महिला को तुरंत अलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पीड़ित दिनेश चंद्र ने बताया कि गांव के ही सतपाल ने उनका मोबाइल चुरा लिया था। जब उन्होंने मोबाइल वापस मांगा तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उनकी वृद्ध मां को भी पीट दिया।
थाना नयागांव के प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि घटना को लेकर अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने किया कांवड़ रूट का निरीक्षण












