अवैध संबंध में रची गई थी हत्या की खौफनाक साजिश !

अवैध संबंध में रची गई थी हत्या की खौफनाक साजिश !

राहुल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका और उसका पति गिरफ्तार

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । बिन्दकी-बकेवर सीमा पर रिन्द नदी किनारे मिले नरकंकाल के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस साजिश में पुलिस ने प्रेमिका महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी, आरी, बांका समेत मृतक की मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्ट, मोबाइल, चश्मा, बेल्ट और कुछ बाल भी बरामद हुए हैं।

सनसनीखेज खुलासा करते हुए एसपी अनूप सिंह ने बताया कि 9 जुलाई को चौकीदार अतर सिंह ने थाना बिन्दकी को सूचना दी थी कि लाला का पुरवा रिन्द नदी के पास एक नरकंकाल पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो करीब एक किलोमीटर दूर शव का सिर बरामद हुआ था। सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान राहुल पटेल (32 वर्ष), निवासी कसियापुर, थाना जाफरगंज, फतेहपुर के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रामभवन व उसकी पत्नी सरिता पहले मृतक राहुल पटेल के गांव कसियापुर में किराये पर रहते थे।अवैध संबंध में रची गई थी हत्या की खौफनाक साजिश !

सिलाई का काम करने वाले रामभवन की गैरमौजूदगी में सरिता के राहुल से अवैध संबंध हो गया। बाद में पति-पत्नी बकेवर में रहने लगे, जबकि राहुल कानपुर में एक कंपनी में काम करता रहा, लेकिन सरिता से उसका संपर्क बना रहा। घटना वाले दिन यानी 2 जुलाई की रात करीब 12 बजे सरिता ने राहुल को अपने घर बकेवर कस्बे बुलाया, जहां पहले से मौजूद रामभवन ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव के दोनों हाथ और गर्दन काटी, फिर मोटरसाइकिल पर रखकर टरुवापुर कृपालपुर के पास रिन्द नदी किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया।

शव की पहचान न हो सके, इसके लिए उसका सिर दूर फेंक दिया। मोटरसाइकिल को आरी से काटकर झाड़ियों में छिपा दिया। बताया कि पत्नी से अवैध संबंधों की वजह से रामभवन, राहुल की हत्या करना चाहता था। उसने पत्नी सरिता को भी दबाव बनाकर तैयार कर लिया। उसी के बुलाने पर राहुल प्रेमिका सरिता के घर पहुंचा था। जहां घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बकेवर के पास से रामभवन और सरिता को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मौके पर एएसपी महेंद्र पाल सिंह, सीओ बिंदकी प्रगति यादव मौजूद रहीं। जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में बकेवर प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रवि शंकर, कांस्टेबल अजीत यादव, संदीप चौधरी और महिला कांस्टेबल मिंकी शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें मोबाइल चोरी के शक में दो पक्षों में भिड़ंत: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें