ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी हुए निर्देश

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी हुए निर्देश। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। आज 03 जून 2026 को कैम्प कार्यालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएं, यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन सख्त, ट्रैफिक नियमों के पालन पर रहेगा विशेष जोर।

ये भी पढ़ें टेलीग्राम चैनल के जरिए CSEAM सामग्री बेचने वाला युवक गिरफ्तार, कुण्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें