भवन गणना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तहसीलदार सदर ने किया औचक निरीक्षण।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति के निर्देशन में तहसीलदार सदर एवं प्रभारी जनगणना अधिकारी सदर अनिल कुमार ने सदर क्षेत्र में चल रही भवन गणना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों और प्रगणकों की उपस्थिति की जांच की तथा निर्देश दिया कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय पर क्षेत्र में उपस्थित रहकर भवन गणना का कार्य पूर्ण करें।
तहसीलदार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई प्रगणक या सुपरवाइजर क्षेत्र में अनुपस्थित पाया गया तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सुपरवाइजरों को अपने प्रगणकों के साथ लगातार संपर्क में रहकर कार्य में तेजी लाने तथा छोटी एचएलबी वाले क्षेत्रों का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भवन गणना का कार्य पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कार्यकुशलता के साथ किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा, शशांक कुमार, संदीप कुमार एवं प्रगणक शिवांगी सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जारी हुए निर्देश












