महिला पुलिस की मौजूदगी में एसओ ने महिला को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।कानून कहता है महिला को महिला ही हैंडल करे, फिर एसओ ने क्यों उठाया हाथ परानपुर (कंधई),कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में विवादित सफेदा का पेड़ काटने के दौरान एसओ आदित्य सिंह पर एक महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। इसके बावजूद एसओ पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।पिछले दिनों आंधी में गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। रास्ता बंद होने और मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद था। एसओ आदित्य सिंह पुलिस बल, महिला सिपाही व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम की मौजूदगी में पेड़ काटने के लिए आरा चलाया गया।आरोप है कि कुछ महिलाएं आरा रोकने के लिए आगे बढ़ीं। वायरल वीडियो में धक्का-मुक्की के बीच एसओ पर एक महिला को थप्पड़ मारते दिखाया गया है।एसओ का पक्ष एसओ आदित्य सिंह ने थप्पड़ मारने के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि महिलाएं चल रहे आरे की तरफ दौड़ पड़ी थीं। हादसा रोकने के लिए उन्हें हटाया गया था।कानूनी सवाल CrPC की धारा 51(2) और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन साफ कहती है कि महिला से जुड़ी कार्रवाई महिला पुलिसकर्मी ही करे। NHRC के नियम भी यही हैं कि महिला पुलिस की मौजूदगी में पुरुष अधिकारी महिला पर बल प्रयोग न करे। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि थप्पड़ “न्यूनतम बल” की श्रेणी में नहीं आता। अगर महिला सिपाही मौके पर थीं तो महिलाओं को हटाने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी। ऐसे में एसओ का सीधे हस्तक्षेप करना विभागीय नियमों का उल्लंघन है।












