उत्तर रेलवे मुख्यालय में CBI की छापेमारी, अधिकारी हिरासत में

लखनऊ: उत्तर रेलवे मुख्यालय में CBI की छापेमारी, अधिकारी हिरासत में

लखनऊ: उत्तर रेलवे के लखनऊ मुख्यालय में आज सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अचानक छापा मारा, जिससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी गति शक्ति यूनिट से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के मद्देनज़र की गई है।

CBI की टीम ने कार्यालय में मौजूद दस्तावेज़ों की गहनता से जांच की और संबंधित फाइलें जब्त कर लीं। छापेमारी के दौरान एक वरिष्ठ अधिकारी को हिरासत में लेने की खबर सामने आई है, हालांकि इस संबंध में अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी इस अचानक कार्रवाई से स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि गति शक्ति यूनिट में लंबे समय से टेंडर प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिनके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

फिलहाल CBI की टीम जांच में जुटी है और आगे की पूछताछ जारी है। मामले से जुड़ी और जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ये भी पढ़ें आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें