पूर्व प्रधानाध्यापक ननकू शुक्ल के निधन पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने जताया शोक
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
देवगलपुर/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने बिहार विकास क्षेत्र के देवगलपुर गांव पहुंचकर दिवंगत पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार शुक्ल (ननकू शुक्ल) के परिजनों से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक विनोद सरोज ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसत्ता दल परिवार हमेशा सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहता है और हर परिस्थिति में सहयोग करता है।
उल्लेखनीय है कि देवगलपुर निवासी एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार शुक्ल (ननकू शुक्ल) का 26 मई 2026 को हृदयाघात के कारण निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है तथा शिक्षण जगत ने एक सम्मानित एवं कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में सूर्य नारायण शुक्ल, मुकेश शुक्ल, पत्रकार रत्नेश शुक्ला, घनश्याम शुक्ला तथा ओमप्रकाश शुक्ला (बच्चा शुक्ला) सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार












