दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना फतनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फतनपुर में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त जितेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार, थाना फतनपुर की टीम ने आरोपी को थाना क्षेत्र स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़।मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग से कूदने का प्रयास, युवक पोर्च पर फंसा












