प्रतापगढ़।मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग से कूदने का प्रयास, युवक पोर्च पर फंसा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ओपीडी भवन की ऊंचाई से कूद गया। युवक खिड़की के बाहर बने पोर्च पर जाकर अटक गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड एवं बचाव दल की टीमें पहुंच गई हैं और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बिल्डिंग की बताई जा रही है। फिलहाल युवक के कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन एवं बचाव दल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। युवक को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।












