इटावा में ग्रामीण खेलों को मिला नया आयाम, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया मिनी स्टेडियम का उद्घाटन
मिनी स्टेडियम का उद्घाटन, विधायक विनय वर्मा ब्लॉक प्रमुख इटवा श्रीमती सूर्यमती पांडेय पत्नी माता प्रसाद पांडे नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,विधायक इटवा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
संवाददाता श्याम नंदन शुक्ला. सिद्धार्थनगर: इटावा तहसील अंतर्गत बेलहसा सिकरी ब्लॉक में बनाए गए मिनी स्टेडियम का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख सूर्यमती पांडेय की उपस्थिति में फीता काटकर स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन किया।
समारोह में स्थानीय युवाओं और गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही। विधायक विनय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे स्टेडियम आवश्यक हैं। ब्लॉक प्रमुख सुरैया मती पांडेय ने भी क्षेत्रीय विकास और युवा सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा खेल प्रदर्शन भी किया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान जैस राम सचिव विजय साहनी रोजगार सेवक आज्ञाराम कामरान प्रधान परसा रोजगार सेवक निसार अहमद सचिव जावेद अहमद शोभित पांडेय अंश राकेश पांडेय के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: STF मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात शाहरुख, इलाके में पसरा सन्नाटा












