हाथी को लेकर फंसा महावत, दस्तावेज न दिखाने पर वन विभाग ने किया जब्त

अयोध्या से लाया गया हाथी हलियापुर में पकड़ा गया, बिना लाइसेंस के होने पर वन विभाग ने किया कब्जे में

संवाददाता सुल्तानपुर: अयोध्या से एक हाथी को लेकर आ रहा महावत उस समय फंस गया जब हलियापुर इलाके में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे रोक लिया। हाथी को लेकर चल रहे महावत के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। जब अधिकारियों ने उससे हाथी से संबंधित लाइसेंस मांगा तो वह कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने हाथी को कब्जे में ले लिया और उसे एक पेड़ से बांध दिया गया है।

मौके पर वन दरोगा डीपी पांडेय, रेंजर आरके मौर्य और हलियापुर थाने के थानाध्यक्ष तरुण पटेल पहुंचे। पूछताछ के दौरान महावत ने बताया कि हाथी की मालकिन रेशमा हैं। सूचना पाकर रेशमा भी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने बताया कि यह मामला 2019 से कोर्ट में लंबित है।

वन विभाग के डीएफओ ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित वैध लाइसेंस और दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं तो हाथी को छोड़ा जा सकता है, अन्यथा कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस बीच हाथी की देखरेख और निगरानी की जिम्मेदारी फिलहाल वन विभाग को सौंप दी गई है।

???? इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है और ग्रामीणों की भारी भीड़ हाथी को देखने के लिए मौके पर जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें इटवा में ग्रामीण खेलों को मिला नया आयाम, विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने किया मिनी स्टेडियम का उद्घाटन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें