एटा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गौवंश की मौत, दो युवक गंभीर घायल

एटा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से गौवंश की मौत, दो युवक गंभीर घायल – हाईवे पर लगा लंबा जाम

जिला संवादाता काव्यांश रावत. एटा जनपद के थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव सुन्ना के पास सोमवार रात करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार कार एक गोवंश से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मंगलवार सुबह गौ रक्षा दल के पदाधिकारी नितिन सनातनी, विजेंद्र सिंह चौहान व उनकी टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृत गोवंश का भूमिगत संस्कार कराया गया।

सूचना पर पिलुआ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की भयावहता को देखते हुए स्थानीय लोग काफी आक्रोशित नजर आए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: सरेआम दुकान में घुसकर मचाया उत्पात, मिठाई और सामान सड़क पर फेंका

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया