तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। आज दिनांक 06 जून 2026 को तहसील सदर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।तहसील दिवस में जनसमस्याओं के समाधान पर जोर, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
ये भी पढ़ें हिस्ट्रीशीटर द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार












